News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: आधार नंबर एकत्र करने एक अगस्त से घर-घर जाएंगे बीएलओ, आधार नंबर देना पूर्णतया ऐच्छिक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2022  |  5:28 PM

512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: आधार नंबर एकत्र करने एक अगस्त से घर-घर जाएंगे बीएलओ, आधार नंबर देना पूर्णतया ऐच्छिक

कुशीनगर। अपरजिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 01 अगस्त से 31 दिसंबर 2022 तक आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अभियान से जुड़े समस्त हितधारकों को निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभियान 01 अगस्त से प्रारंभ होगा, जिसमें बीएलओ घर-घर भ्रमण करके मतदाताओं का आधार नंबर एकत्र करेंगे। इस क्रम में जानकारी देते हुए ए डी एम ने बताया कि आगामी 07 अगस्त एवं 21 अगस्त को समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प हेतु तिथियां निर्धारित की गई है।

समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि आधार नंबर एकत्रीकरण पूर्णतया स्वैच्छिक और गोपनीय है। आधार नंबर की गोपनीयता बनाए रखी जाएगी और उसे किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। विशेष कैंप के दिन कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल, विलोपित अथवा संशोधित कराना चाहता है अथवा नया/संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है तो उसे आयोग द्वारा नवीनतम फॉर्म 6, 7 व 8 उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित फार्म को भरने में उनकी सहायता भी की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने बीएलओ द्वारा आधार नंबर एकत्रीकरण कार्य का नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

विदित हो कि जनपद में स्वीप के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह बनाये गए हैं। ए डी एम ने बताया कि स्वीप प्रोग्राम विशेष रूप से विभिन्न डिग्री और इंटर कॉलेज में चलाए जाएंगे जहां इलेक्टोरल विद लिटरेसी क्लब/ मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय से भीम सिंह, निर्मल कुमार, मकसूद, शशि व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में जिला संयोजक भाजपा केशव नाथ उपाध्याय, सदस्य समाजवादी पार्टी बजरंगी यादव, जिला उपाध्यक्ष आर एल डी श्रीनाथ यादव, सीपीआईएम के जिला मंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव, एनसीपी से गोपाल सिंह तथा जिला सचिव बीएसपी सुभाष भास्कर उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking