News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: नही जल रहा अलाव, गत्ते व प्लास्टिक बोतले जलाकर ठण्ड बुझाने को लोग मजबूर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2023  |  11:36 AM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नही जल रहा अलाव, गत्ते व प्लास्टिक बोतले जलाकर ठण्ड बुझाने को लोग मजबूर

कसया/कुशीनगर। भीषण ठण्ड के प्रकोप से आम जन जीवन त्रस्त हैं l ठण्ड से बचाव का गरीब व आम जनमानस का एक मात्र सहारा अलाव ही हैं, जिसके सहारे लोग ठण्ड में सुरक्षित रहते हैं l हाड़ कपा देने वाली कड़ाके ठण्ड में अलाव की व्यवस्था न होने से सड़क किनारे रह रहे लोग व राहगीर गत्ते व पलास्टिक बोतले जलाकर ठण्ड मिटाने को मजबूर हैं l

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

साफ तौर पर देखा जा सकता हैं,कि ओवर ब्रिज से आगे दिवानी न्यायालय देवरिया मार्ग पर, दूर -दूर तक अलाव न जलने से ठण्ड से ठिठुरे लोग सड़क किनारे गत्ते और प्लास्टिक की बोतले जलाकर ठण्ड से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं l विदित हो कि नगरपालिका परिषद कुशीनगर के द्वारा पालिका परिषद के प्रत्येक वार्डो के मार्गो व क्षेत्रो में भीषण ठण्ड में लोगो को ठण्ड से बचाव हेतु अलाव जलाने के लिये शासन द्वारा लाखो रूपये का बजट दिया जाता हैं, ताकि अलाव के सहारे लोगो को ठण्ड से बचाव हो सके तथा कप कपाती ठण्ड से लोग बच सके, लेकिन इस भीषण ठण्ड में नगरपालिका कुशीनगर के वार्डो में या मार्गो पर कहीं अलाव जलता नही दिख रहा हैं l बात अगर नगर की करें तो ओवर ब्रिज से आगे दिवानी न्यायालय देवरिया मार्ग पर कहीं भी अलाव नही जल रहा हैं, जिससे मजबूर होकर मार्ग पर रहने वाले, रोजगार करने वाले या राहगीर ठण्ड से निजात के लिये गत्ते व प्लास्टिक की बोतले जलाकर अपनी ठण्ड मिटाने को मजबूर हैं l

इस मार्ग पर रहने वाले व रोजगार धंधा करने वालों का कहना हैं कि पहले इस मार्ग पर नगरपालिका द्वारा जगह अलाव जलाया जाता रहा, जिससे लोगो को ठण्ड से काफ़ी राहत मिलता था l इस वर्ष जब से भीषण ठण्ड का प्रकोप जारी हैं, कहीं भी इस मार्ग पर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था नही किया गया हैं, जिसके कारण लोगो को ठण्ड के कारण काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं l ठण्ड से मजबूर लोग गत्ते और प्लास्टिक की बोतले जलाकर ठण्ड मिटाने को मजबूर हैं l

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking