कुशीनगर। घूसखोरी चाहे आम आदमी करे या फिर कोई पुलिसकर्मी…सज़ा तो एक ही मिलेगी। ऐसी कई खबरे पहले भी सामने आई हैं जिसमे घूसखोरों की सूची में कुछ पुलिसकर्मियों के भी नाम दर्ज हैं और उनके खिलाफ़ सबूत भी मिले हैं। ऐसी ही एक और खबर सामने आई है कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली से यहाँ इंस्पेक्टर क्राईम पडरौना भिखू राय और तुर्कपट्टी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ़ करप्शन एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चूका है।
इंस्पेक्टर क्राईम पडरौना भिखू राय और हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह पर घूसखोरी का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली हाटा में काफी दिनों पूर्व हत्या के एक मामले में विवेचना के लिए मोटी रकम लेकर हेराफेरी करने के शिकायत होने के बाद विवेचक तत्कालीन वरिष्ठ उप निरीक्षक भिखू राय और हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार निवारर्ण उन्मूलन मुकदमा दर्ज दर्ज हुआ है।
बताते चले की उपरोक्त मुकदमा के पीड़िता मंजू देवी ने न्याय के लिए डीजीपी का दरवाजा पर दस्तक दिया गया था। जिसके बाद यह कार्यवाही सुनिश्चित हुई है।
यहां बताना लाजमी होगा की उक्त वरिष्ठ उप निरीक्षक भिखु राय वर्तमान में इंस्पेक्टर क्राईम पडरौना और हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी तैनात है।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…