कुशीनगर : देवर के प्यार में शौहर की हत्या, पत्नी व भाई गिरफ्तार
कुशीनगर । इश्क का बुखार जब सर चढ़ कर बोलने लगता है,तो आदमी क्या कर रहा है उसका परवाह नहीं करता। ऐसा ही एक मामला का खुलासा कोतवाली पडरौना पुलिस ने किया है,जिसमे पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दिया हैं। खुलासे में जो तथ्य सामने आया है उसके अनुसार मृतक अख्तर की पत्नी का इश्क का दौर चार वर्षों से अपने देवर चल रहा था। जिसको लेकर मृतक और पत्नी में हमेशा विवाद होना आम बात बन गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 27/28.फरवरी.2025 की रात्रि में थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जंगल अमवा में हुई हत्या के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पडरौना में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीमे गठित की गयी थी। जिसके क्रम में शनिवार को कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से हत्या की घटना में सम्मिलित दोनो अभियुक्तगणो इस्तेयाक पुत्र किस मुहम्मद साकिनान जंगल अमवा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर एवं एक महिला अमनी आरा पत्नी अख्तर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल एक अदद हैण्डपम्प का हैण्डल आदि की बरामदगी की गयी। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस के पूछताछ में
अभियुक्तों नें बताया कि मृतक अख्तर की पत्नी का अपने देवर इस्तेयाक से करीब 4 वर्ष से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर अख्तर अपने भाई व पत्नी से झगड़ा किया था। उसके बाद मृतक की पत्नी ने अपने देवर इश्तेयाक के साथ मिलकर दिनांक 27/28.फरवरी 2025 की रात्रि में योजना बनाकर नल के हैण्डल से अख्तर के सिर पर मार कर हत्या कारित की थी।
उपरोक्त हत्याकांड का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय थाना पडरौना,उप निरीक्षक विपिन सिंह चौकी प्रभारी बांसी ,उप निरीक्षक वरूण सांकृत चौकी प्रभारी सुबाष चौक ,उप निरीक्षक बृजेश यादव ,उप निरीक्षक सचिन दिवाकर ,उप निरीक्षक आकाश गिरी,महिला उप निरीक्षक प्रगति जायसवाल चौकी प्रभारी रेलवे ,महिला उप निरीक्षक , प्रिंसी पाण्डेय,हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव ,आरक्षी अंकुर सिंह थाना पडरौना की भूमिका सराहनीय रही।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…