News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को मिलेगा कैशलेस इलाज, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2022  |  8:06 PM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को मिलेगा कैशलेस इलाज, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने राज्य कर्मचारी तथा पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना लागू किये जाने के सम्बंध सी0टी0ओ0/डी0डी0ओ0 का विवरण उपलब्ध कराए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों तथा उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान किया गया है। योजना के अंतर्गत समस्त सरकारी कर्मचारियों/सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑनलाईन पंजीकरण के माध्यम से स्टेट हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन सम्बन्धित सी0टी0ओ0/ एस0टी0ओ0 द्वारा किया जाएगा। पंजीकरण की सम्पूर्ण व्यवस्था योजना के पोर्टल के माध्यम से संचालित की जायेगी जो स्टेट डाटा सेंटर के सर्वर पर होस्ट होगी।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि योजना को क्रियान्वित करने हेतु जनपद के समस्त डी0डी0ओ0/सी0टी0ओ0, एवं एस0टी0ओ0 का डाटा बेस उपलब्ध होना आवश्यक है, जिससे यथाशीघ्र उन्हें यूजर आईडी/पासवर्ड उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से अपेक्षा की है कि उक्त योजना की इम्प्लीमेंट एजेंसी साचीज को वांछित डाटा उपलब्ध कराने हेतु निर्धारित प्रारूप पर सूचना 03 दिवस के अंदर कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking