कुशीनगर । अपने सख्त कार्यशैली से अपनी पहचान रखने वाले पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने अभी अभी लगभग दो दर्जन पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है,जिसमे एक दर्जन से ज्यादे पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन बुला लिया है,वही इतना ही लोगों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन किया हैं।
जिन लोगों के ऊपर कार्यवाही हुई है उसमें सेवरही थाना के कस्बा सेवरही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार वर्मा को पुलिस लाइन,इसी पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी शुभम यादव ,आरक्षी उपेन्द्र यादव,आरक्षी प्रदीप कुमार,आरक्षी रवि प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन (इन सभी पर कस्बा के एक व्यवसाई से मार पीट करने का आरोप लगा था,जिसके जांच के बाद यह कार्यवाही हुई,सूत्र)। उप निरीक्षक चंदन वर्मा थाना खड़ा से पडरौना,उप निरीक्षक अजय पाल थाना कुबेर स्थान से पुलिस लाइन,उप निरीक्षक आदित्य साहू थाना तमकुहीराज से पुलिस लाइन,हेड कांस्टेबल मुकुल तिवारी पुलिस लाइन से सीओ कार्यालय खड़ा,हेड कांस्टेबल अजय कुमार थाना चौरा खास से थाना विशुनपुरा,आरक्षी नन्द किशोर थाना चौरा खास से पुलिस लाइन,आरक्षी संजय यादव थाना चौरा खास से पुलिस लाइन,आरक्षी शशिकांत तिवारी पुलिस कार्यालय से सीओ नगर कार्यालय,आरक्षी राघवेंद्र पुलिस कार्यालय से सीओ नगर कार्यालय,आरक्षी पंकज सिंह पुलिस कार्यालय से पैरोकार हाटा,आरक्षी राम जनक चौधरी थाना सेवरही से थाना नेबुआ,आरक्षी सदानंद पटेल पुलिस लाइन से पर्यटन थाना, महिला आरक्षी शशि उपाध्याय थाना कुबेर स्थान से..,महिला आरक्षी सरोज पुलिस लाइन से वन स्टाप सेंटर,महिला आरक्षी सीमा थाना थाना अहिरौली से वन स्टॉप सेंटर,महिला आरक्षी रिंकी चौहान कोतवाली हाटा से कोतवाली पडरौना, महिला आरक्षी पूजा वन स्टॉप सेंटर से पुलिस लाइन,महिला आरक्षी राज श्री वन स्टॉप सेंटर से पुलिस लाइन, महिला आरक्षी प्रीति वन स्टॉप सेंटर से पुलिस लाइन,महिला आरक्षी सिकंद वन स्टॉप सेंटर से पुलिस लाइन भेजी गई हैं। (नोट : उपरोक्त सूची में किसी का नाम छूट या लिखने में अशुद्धि हो सकती हैं,सुधार कर पढ़े.)।
यहां बताना लाजमी होगा कि बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक ने तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर पर तैनात ट्रेनिंग उप निरीक्षक शुभम् वर्मा का एक ऑडियो वायरल होने की संज्ञान लेते हुए बीती देर रात पुलिस लाइन बुला लिया हैं।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…