News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढाई करने वाले छात्र की सकुशल वतन वापसी की प्रधानमंत्री से परिजनों ने लगाई गुहार

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 24, 2022  |  9:51 PM

850 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढाई करने वाले छात्र की सकुशल वतन वापसी की प्रधानमंत्री से परिजनों ने लगाई गुहार
  • खड्डा तहसील क्षेत्र के देवगांव का है यूक्रेन में पढाई करने वाला एमबीबीएस का छात्र राकेश

खड्डा/कुशीनगर। विश्व पटल पर रूस व यूक्रेन के सामरिक दृष्टिकोण से चल रहे विवाद व युद्ध की आशंका से खड्डा तहसील क्षेत्र के देवगांव निवासी एक परिवार की चिन्ताएं बढ़ गयी हैं। यूक्रेन में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढाई करने वाले छात्र राकेश मल्ल के परिजनों ने प्रधानमंत्री से बेटे के सकुशल वापसी की प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी व राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज भुजौली के उप प्रधानाचार्य गिरजेश मल्ल के लड़के राकेश मल्ल यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढाई करते हैं। अभी सितम्वर माह में वे घर आकर युक्रेन के लिए निकले हैं। सामरिक दृष्टिकोण से हमलावर रूस व यूक्रेन देश में उपजे असंतोष व युद्ध की आशंका को देखते हुए यहां रह रहे उनके परिवार के लोगों की चिन्ता बढ़ गयी है। राकेश के स्वदेश सकुशल वापसी के लिए परिवार के लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेटे के स्वदेश बुलाने व मदद की गुहार लगा रहे हैं।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking