News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: दो गाड़ियों के टक्कर मे पाँच लोग घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2022  |  7:57 PM

650 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो गाड़ियों के टक्कर मे पाँच लोग घायल

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व थाना पटहेरवा अंतर्गत फाजिलनगर के बघौचघाट मोड़ पर दो गाड़ियों के टक्कर में पांच लोग घायल हो गये। गाड़ियों के टकराने के बाद सड़क का लेन एक घण्टे से ज्यादा समय तक बंद रहा । घटना स्थल पर पहुंची पटहेरवा थाने की पुलिस ने क्रेन मंगा कर दोनो गाड़ियों को सड़क से हटवा कर सड़क खाली करवाया, फिर आवागमन चालू हुआ l घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की दशा मे जिला चिकित्सालय रविंद्र नगर रेफर कर दिया ।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिहार प्रान्त के सिवान जिला के थाना बसंतपुर के बाला गांव निवासी बब्बन मांझी उम्र 35 बर्ष अपने मित्रों के साथ बोलेरो गाड़ी से जिले के कप्तानगंज में किसी निजी कार्य से गये थेऔर वहां से वापस लौटते समय शाम लगभग 4 बजे फाजिलनगर के बघौचघाट फोर लेन मोड़ पर क्रासिंग के पास जा रही एक चारपहिया वाहन में ठोकर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि आगे जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर एक और गाड़ी में ठोकर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गयी, जबकि बोलेरो ठोकर मारकर सड़क पर ही पलट गयी।

घटना के बाद एनएच का एक लेन लगभग एक घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंच थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने सभी घायलों को सीएचसी भेजवाने के बाद क्रेन मंगवाकर दोनो गाड़ियों को सड़क से हटवाया और आवागमन चालू कराया। इस दुर्घटना में बोलरो में बैठे निशांत सिंह उम्र 36 बर्ष, बब्बन मांझी उम्र 33 बर्ष, प्रेम कुमार मांझी 22 बर्ष, मुकेश सिंह उम्र 36बर्ष निवासी निवासी बाला थाना बसन्तपुर जिला सिवान व पिन्टू कुमार 22 बर्ष निवासी नेचुआ जलालपुर थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज गम्भीर रूप से घायल हो गये। जबकि दूसरे गाड़ी में बैठा कोई ब्यक्ति घायल नही हुआ। डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया l

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking