News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 44 पैकेट अंग्रेजी शराब के साथ जीआरपी ने किया एक को गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 30, 2021  |  6:23 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 44 पैकेट अंग्रेजी शराब के साथ जीआरपी ने किया एक को गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पुलिस अधीक्षक गोरखपुर जीआरपी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व एस एच ओ थाना गोरखपुर के मार्गदर्शन में जीआरपी चौकी प्रभारी पनियहवा/पड़रौना ने गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखण्ड के पनियहवा स्टेशन से एक व्यक्ति के कब्जे से झोले में रखे 44 पैकेट अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जीआरपी थाना गोरखपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की गई है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

चौकी प्रभारी एस आई राजनारायण यादव और हे.कां. राजीव कुमार यादव चेकिंग में थे कि मुखवीर की सूचना पर पनियहवा स्टेशन के प्लेटफार्म सं.1, पश्चिमी छोर पर झोले के साथ बैठे एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान 44 पैकेट अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनिल यादव पुत्र रघुनाथ यादव ग्राम छौरहिया थाना मझौलिया जिला बेतिया, पश्चिमी चंपारण बिहार बताया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पनियहवा स्टेशन से चेकिंग के दौरान 44 पैकेट अंग्रेजी शराब के साथ सुनिल यादव को गिरफ्तार सुसंगत धारा में मुकदमा दर्जकर चालान की कार्रवाई की गई है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking