रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव निवासी मनोज कुमार की कल कप्तानगंज में अचानक तबीयत खराब हो गई परिजनों ने सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने स्थिति बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही मनोज कुमार की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव को लेकर गांव पहुंचे।शव पहुँचते ही परिवार में कुहराम मच गया। मृतक की पत्नी पूनम ने सीएमओ कुशीनगर पर आरोप लगाया है कि उनके पति को मानसिक और आर्थिक रूप से सीएमओ प्रताड़ित करते थे जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र बंगाली उम्र लगभग 36 वर्ष अपने परिवार के साथ कप्तानगंज में रहते थे। मनोज सीएमओ ऑफिस कुशीनगर एनएचएम में कार्यरत थे तथा पत्नी पूनम कप्तानगंज सीएचसी में एनएचएम में संविदा पर कार्यरत है। बुधवार शाम 8 बजे के करीब मनोज की तबीयत खराब हुई। परिजन सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराये, देर रात में मनोज की हालत बिगड़ता देख सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही मनोज की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने सीएमओ पर पति के साथ मानसिक एवं आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए रामकोला थाने में सीएमओ कुशीनगर के खिलाफ हत्या का मुकदमा सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करने हेतु लिखित तहरीर दी है।
तहरीर में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि सीएमओ और उसके ड्राइवर की प्रताड़ना की वजह से मेरी पति की मौत हुई है। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया है कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…