News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हिन्दू अराध्य पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 21, 2024  |  8:38 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हिन्दू अराध्य पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी के लोगों ने थाने पर पुलिस से किया नोक-झोंक

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया मगरिब निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने ही गांव के एक युवक पर सोशल मीडिया में हिंदू देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए रामकोला थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोग थाने पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर वहां से हटाया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के फुलवरिया मगरिब निवासी आदित्य पांडेय ने अपने गांव के अरविंद पुत्र लाल गोविंद के खिलाफ स्थानीय थाना में तहरीर दिया है कि अरविंद ने भगवान राम व अन्य हिन्दू देवी देवताओं का सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की है और समझाने पर उग्र होकर सनातन धर्म के प्रति अभद्र बोल रहा है। अभिषेक पांडेय की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की अंदेशा में चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही के विरोध में शनिवार को दोपहर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोग थाने पर पहुंच गये। पुलिस और भीम आर्मी के लोगों के बीच काफी गहमा- गहमी बहस हुआ। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कर वहां से सभी को हटाया। इस संबंध में रामकोला थाना

प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि हिंदू देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर हिंदू धर्म को आहत पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ तहरीर के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की गई है। भीम आर्मी के लोग थाने पर पहुँच अनावश्यक रूप से हंगामा शुरू कर पुलिस से नोक झोंक करने लगे। समझा बुझाकर उन्हें शांत कर हटाया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking