कसया/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी की जनपद कुशीनगर इकाई द्वारा नगर के बस स्टेशन परिसर में सोमवार को शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें हाल ही में सपा में शामिल हुए अक्षय पांडये सहित दूसरे दलों को छोड़करआये हजारों कार्यकर्ताओं का स्वागत व सम्मान किया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि भाजपा व विपक्ष को निकाय चुनाव में जबाब देंगे। भाजपा को चुनाओं में सत्ता से बेदखल करेंगे। सपा ने जनता को सुशासन दिया और जन – जन के कल्याण की योजनाएं चलाई l सबका स्वागत करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने कहा कि सपा के साथ नौजवान खड़ा हो गया है। उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि सपा अपने कार्यकर्ताओं का भरपूर सम्मान करती है। जिला सदस्यता प्रभारी व एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है। नौजवान, किसान, मजदूर परेशान है। इसी क्रम में अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव चन्द्र जीत यादव, धर्मवीर गुप्ता, वाजिद अली, राजेश पांडेय, जिपंस अलाउद्दीन अंसारी, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा राजेन्द्र यादव मुन्ना, उदयनरायन गुप्ता, विक्रमा यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। साथ ही पूरे देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपील की। सपा नेता अक्षय पांडेय के द्वारा श्रीमती सिंह व अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, बुके व बुद्ध की प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर भब्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अक्षय पाण्डेय द्वारा आये सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
अध्यक्षता कुशीनगर विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव व संचालन जिलामहासचिव शुकुरुल्लाह अंसारी व मजीबुल्लाह रही ने किया।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…