News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बैठक में कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन को बताया अवसर वादी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 26, 2022  |  9:06 PM

932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बैठक में कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन को बताया अवसर वादी
  • पिछड़ों का दंम्भ भरने वाले आरपीएन के साथ कुर्मी समाज से कोई नहीं गया- जगदम्बा प्रसाद सिंह
  • बैठक में शामिल हुए छत्तीगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डा. चौलेश्वर चंद्राकर, पूर्व विधायक व कुशीनगर प्रभारी चुन्नी लाल, जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव मसूद अंसारी, जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

कसया/कुशीनगर। नगर के फाजिलनगर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय परिसर में जिले के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह को अवसरवादी बताते हुए कहा गया कि पार्टी विधानसभा चुनाव पूरे दम खम के साथ लड़ेगी और प्रदेश में भारी बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी।

बुधवार को गणतन्त्र दिवस के अवसर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्र व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद पार्टी छोड़कर गए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह को लेकर चर्चा की और कहा कि श्री सिंह के भाजपा में जाने से कोई फर्क नही पड़ेगा। वरिष्ठ नेता जगदम्बा प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछड़े समाज के कभी नेता नहीं रहे आरपीएन सिंह और हमेशा पिछड़ों के दम पर सत्ता सुख भोगते रहे। पिछड़ा का दंम्भ भरने वाले आरपीएन के साथ कुर्मी समाज से कोई नहीं गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए काग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कई कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन को निकम्मा नेता बताया। कई ने उन्हें धोखेबाज और जयचंद करार दिया।

अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ब्यास ओझा व संचालन किसान कंग्रेस के प्रदेश महासचिव अनवर जकी ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदेश सचिव मसूद अंसारी, प्रदेश सचिव अमरेन्द्र मल्ल, छत्तीसगढ़ से आये चुन्नीलाल साहु, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चन्द्राकर, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ गौरीशंकर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, सीमा भारती, वृन्दा प्रजापति, पूर्व जिलापंचायत सदस्य आनंद उर्फ सुरेश सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय महासभा कुशीनगर जितेंद्र पटेल एडवोकेट, आदित्य तिवारी, पंचानन मिश्रा एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, संगठन उपाध्यक्ष वाजिद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग नन्दलाल चौहान, उमाशंकर मिश्रा, पूर्व जिलापंचायत सदस्य जान मोहम्मद, अंशु मणि त्रिपाठी, जिला सचिव अमित मिश्रा, रिषिकेश मिश्रा, नरेंद्र यादव, अरुण चौवे, नागेन्द्र सिंह, तारकेश्वर कुशवाहा, धनन्जय पहलवान, सीताराम प्रधान, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग राधे विश्व कर्मा, औरंगजेब खान, स्वामी नाथ यादव, नागेंद्र यादव, औरंगजेब खान, मुक्तेश्वर कुशवाहा, जिला सचिव जनार्दन यादव, प्रो. विजय गुप्ता, मनोज सिंह, पवन कुशवाहा, ऋषिकेश मिश्रा, अशोक सिंह, हरिश्चंद्र यादव, स्वामी नाथ यादव, पलटन यादव, गोरख गोंड़, आदित्यतिवारी, भानु प्रताप सिंह, राधे श्याम पासवान, मरियम खातून, ममता सिंह, रामवती चौबे सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेसी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking