News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल, पुलिस से हाथापाई करता दिख रहा युवक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2025  |  10:07 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल, पुलिस से हाथापाई करता दिख रहा युवक
  • सोशल मीडिया पर 2 मिनट 21 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल
  • वायरल वीडियो की पुष्टि “न्यूज़ अड्डा” नहीं करता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में गुरुवार की रात एक पुरवे के कुछ लोगों के द्वारा बिजली सप्लाई बाधित करने का आरोप लगाते हुए दूसरे टोले पर बसे लोगों द्वारा एतराज जताते हुए पुछताछ के बाद माहौल गर्म हो गया, किसी ने डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं एक घर की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा पुलिस से हाथापाई होने और पुलिस से तीखी नोंकझोंक की बात सामने आई है। इस मामले से संबंधित एक 2 मिनट 21 सेकेंड का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि चैनल नहीं करता।

आज की हॉट खबर- “त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी...

गांव के लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात भीषण गर्मी में एक पुरवे की लाइट फेस उड़ने से बाधित हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने दूसरे टोला की लाइट को भी तार छुड़ा दिया। जिसके बाद पूरा गांव अंधेरे में तब्दील हो गया, पुछने पर हो हल्ला शुरू हो गया। इसके बाद किसी ने 112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई तो थाने की पुलिस आई। इस मामले से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सफेद बनियान पहना एक व्यक्ति एक सब इंस्पेक्टर से हाथापाई करते देखा जा रहा है। दरोगा जी से कहते कि पाकेट से 50 हजार रूपए और मोबाइल निकाल लिए हैं वह पाकेट दिखाते हुए आरोप लगा रहा है। एक महिला को साथ ले जाने का दबाव भी बनाते हुए पुलिस से झगड़ रहा है जबकि बगल में खड़े दरोगा जी उसे समझाते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि “न्यूज़ अड्डा” नहीं करता लेकिन इतना जरूर है कि पुलिस के सामने उस व्यक्ति का भय बिल्कुल भी नहीं है, और वीडियो देखकर ही बहुत कुछ स्पष्ट हो जा रहा है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking