News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बसंतकालीन गन्ना विकास गोष्ठी में दी गयी वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2022  |  8:18 PM

593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बसंतकालीन गन्ना विकास गोष्ठी में दी गयी वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी

कसया/कुशीनगर। बिरला सुगर मिल्स ढाढा चीनी मिल क्षेत्र के हेतिमपुर परिक्षेत्र के ग्राम रामपुर जगदीश में बसंतकालीन गन्ना विकास गोष्ठी में अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की खेती में सावधानी बरतने व बीज, भूमि शोधन के साथ वैज्ञानिक विधि से खेती के तरीके बताए।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

गुरुवार को आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी करन सिंह ने किसानों व चीनी मिल प्रबंधन में आपसी सहयोग पर बल देते हुए कहा कि सही तरीके से गन्ने की खेती कर दोगुना लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए किसान सतर्कता बरतते हुए बीज का चयन करें औऱ खेतों में प्रमाणित बीज बोयें। उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गन्ना बीज के महत्व को समझे, प्रामाणिक बीज ही बोयें। खड़े खेत से लेते समय काटकर देखें अलग अलग। लाल मिलने पर उसे न बोयें। एक एक आंख का टुकड़ा काटें। हेक्सास्टाप दवाई से बीज व भूमि उपचार करें। फंगीसाइट दवा से जमीन का उपचार करें। जुताई के समय ब्लीचिंग पावडर डालें।उसके बाद गन्ने की बुआई करें व नालियों में ट्राइकोडर्मा डालें। यह रेड राट को रोकता है।

उपप्रबंधक गन्ना गया शंकर शर्मा ने कहा कि सही पोषण से ही पैदवार बढ़ेगी।प्रति एकड़ 400 कुंतल तक उपज मिलने से किसान लाभान्वित होंगे। अधिकारियों ने किसानों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। और बताया कि 17 फरवरी तक गन्ना मूल्य का भुगतान मिल ने दे दिया है। आभार पारस नाथ पाण्डेय ने व्यक्त किये। इस दौरान प्रगतिशील किसान झब्बरलाल पाण्डेय, लाल बिहारी तिवारी, श्रीराम, अमला यादव, उदयभान सहित सौ किसानों के अलावा सत्यप्रकाश, अभिषेक, राजेश, विकास, हेमंत आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking