News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जीजा और साली के बीच हंसी मजाक में चली गोली,साली घायल जीजा गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 22, 2024  |  7:08 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जीजा और साली के बीच हंसी मजाक में चली गोली,साली घायल जीजा गिरफ्तार

कुशीनगर । जीजा और साली के बीच हो रही हंसी मजाक उस समय तबाही का रूप ले लिया जब अपनी बहन के देवर के साथ हंसी मजाक कर रही युवती को उसी समय मजाक मजाक में फायर होने से उसके पेट में गोली लग लग गई,और वह घायल हो गई। घायल युवती की इलाज चल रहा है,वही स्थानीय पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है,पूरा मामला जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र का बताया जाता हैं।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया कि रविवार को समय लगभग 15.00 बजे थाना चौराखास क्षेत्रांतर्गत एक महिला को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि रेखा यादव पुत्री बब्बन यादव निवासी सुकरवलिया थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार जो अपनी बड़ी बहन सुधा देवी पत्नी अंकुर यादव के ससुराल बरवा टोला कोइलसवा थाना चौराखास जनपद कुशीनगर के घर आयी हुई थी। रेखा अपनी बहन के देवर शैलेष यादव के साथ हसी मजाक कर रही थी कि मजाक-मजाक में शैलेष यादव से फायर होने से रेखा के पेट में गोली लग गयी। घायल रेखा को अस्पताल भेजवाया गया है जहां ईलाज चल रहा है, आरोपी शैलेष को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

स्थानीय पुलिस इस प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking