कसया/कुशीनगर। किसान मजदूर यूनियन ट्रस्ट ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए आपसी सहयोग से आर्थिक मदद की। ट्रस्ट कणराष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक प्रदीप कुमार राष्टीय कार्यालय प्लाट नंबर 2 सेमरा गौरी आईएस रोड लखनऊ, उत्तर किसान मजदूर यूनियन ट्रस्ट के जयसिंह यादव, गोरखपुर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गोंड उर्फ कान्हा मयूरी ग्राम कठउर पोस्ट परमेश्वरवपुर निवासी हरिलाल चौहान की बेटी के शादी में आर्थिक सहायता दी। पदाधिकारियों ने आपस मे मिलकर आर्थिक राशि जमा किया था। पिता हरिलाल चौहान के बेटी मनिता कुमारी देवी बहुत गरीब है। ट्रस्ट परिवार मिलकर के उनके पिता और माता से मुलाकात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। किसानों और मजदूरों के सेवा के लिए ट्रस्ट परिवार हमेशा खड़ा है।
इस अवसर पर किसान यूनियन ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी गण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, कुशीनगर जिला अध्यक्ष राजन सिंह, जिलाउपाध्यक्ष मनोजकुमार, दीपक प्रजापति, अश्वनी सिंह, बन्दना शर्मा, राजू गोड, मदन गोंड, सोनू, सरगम, दीपक शर्मा, मालती देवी, कुसुम, स्नेह लता व सम्मानित लोग उपस्थित रहेl