News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जाली नोट के सौदागरों को कुशीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखो के जाली नोट बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 23, 2024  |  6:03 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जाली नोट के सौदागरों को कुशीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखो के जाली नोट बरामद

कुशीनगर । संतोष कुमार मिश्र की पुलिस ने जाली नोट के कारोबार में लिप्त दस सौदागरों को गिरफ्तार करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है,पकड़े गए कारोबारियों के पास से जाली नोट के साथ,जाली करेंसी से परिवर्तन किए हुए नगद रूपए ही नही नेपाल राष्ट्र के नगद मुद्रा भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने इस कामयाबी में शामिल पूरी पुलिस टीम को पुरस्कार देने की बात कही है।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

बताते चले की अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जाली नोटो के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में थाना तमकुहीराज, थाना तरयासुजान, थाना सेवरही तथा थाना साईबर की संयुक्त पुलिस को जाली नोट की खपत करने व अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग करते हुए जाली नोटों द्वारा हुबहु भारतीय मुद्रा में मिलाकर सुचारु रुप से लेन-देन करने वाले व जाली नोटो की खरीद फरोख्त करने वाले तथा भारी मात्रा में देशी नाजायज असलहों व कारतूसों व विस्फोटक रखने वाले दस शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पाच लाख 62 हजार की जाली नोट, जाली करेंसी से परिवर्तित किये गए भारतीय मुद्रा एक लाख दस हजार रुपये नगद, नेपाल राष्ट्र की तीन हजार रुपये मुद्रा नगद, दस अदद नाजायज तमंचे 315 बोर मय 30 जिंदा कारतूस, 12 फायरशुदा खोखा कारतूस, चार सुतली देशी बम, अपराध में प्रयुक्त तेरह मोबाईल फोन मय छब्बीस फर्जी सिम, दस फर्जी आधार कार्ड, दस एटीएम कार्ड व आठ लैपटाप व अपराध में प्रयुक्त दो लक्जरी चार पहिया वाहन (एक अदद स्कार्पियों काले रंग की व एक अदद विनस सफेद रंग की) बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना तमुकहीराज पर मु0अ0सं0 धारा 179/62(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी रहे की उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो काफी दिनों से अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर जाली नोटों को भारतीय मुद्रा में मिलाकर बाजार में सभी असली नोटों के साथ जाली नोटों की खपत किया करते है। अभियुक्तों द्वारा विवादित जमीनों को असलहों,विस्फोटकों के बल पर आम लोगों को डरा धमकाकर खरीदकर उसपर कब्जा कर लेते है फिर उसी जमीनों के ऊंचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जीत करते हैं। पकड़े गए गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 रफीक खान उर्फ बबलू खान पुत्र मो० हनीफ सा० तरया रोड थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,नौशाद खान पुत्र रियाजुल सा० वार्ड नं0 4 गांधी नगर तमकुहीराज थाना तमुकहीराज जनपद कुशीनगर ,मो० रफी अंसारी पुत्र अब्दुल करीम सा० रकबा दुलमा पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, औरंगजेब उर्फ लादेन पुत्र नूरमोहम्मद सा० झड़वा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर,शेख जमालुद्दीन पुत्र स्व० सरफुद्दीन सा० वार्ड न० गांधीनगर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र सरफुद्दीन सा० वार्ड न0 4 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,रेहान खान उर्फ सद्दाम पुत्र जामिल खान वार्ड नं0 4 गुदरी मुहल्ला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,हासिम खान पुत्र हसन अली सा० हरिहरपुर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,सेराज हशमति पुत्र सदीक अंसारी सा० झड़वा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ,परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी सा0 वार्ड नं0-4 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है।

यहां बताना लाजमी होगा कि अभियुक्त मो0 रफी अंसारी,अभियुक्त औरंगजेब,अभियुक्त परबेज इलाही,अभियुक्त नौशाद ,अभियुक्त शेख जमालुद्दीन, अभियुक्त नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना की लम्बा अपराधिक इतिहास है, इनके कृत्यों पर पहले से ही पुलिस ने पैनी निगाह डाल रखी थी,जिसके परिणाम स्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई हैं।

इस कामयाबी को दिलाने में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा थाना तमकुहीराज मय टीम, प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना तरयासुजान मय टीम, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त थाना साइबर मय टी , थानाध्यक्ष प्रकाश राय थाना सेवरही मय टीम का अहम रोल रहा।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…

कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking