News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालने के मामले में अभियोग दर्ज,गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 25, 2025  |  12:43 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालने के मामले में अभियोग दर्ज,गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

कुशीनगर : लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालने के मामले में अभियोग दर्ज,गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

कुशीनगर । बीती रात्रि लगभग आठ बजे के आसपास जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की पर उसी गांव के एक मनबढ़ युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया था। जिसका उपचार गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। परिजनों के तहरीर पर स्थानीय पुलिस अभियोग दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि शाम के समय थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत गाँधी चौक वार्ड नं0-10 की निवासी एक लड़की के घर में आकर, उसी के गाँव का एक युवक चन्दन कुमार पुत्र बेचू उसके ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया। लड़की को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही ले जाया गया जहाँ पर प्राथमिक हुआ। अग्रिम ईलाज हेतु उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। प्रकरण में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना विशुनपुरा पर मु0अ0सं0-73/2025 धारा 124(1)/333/61(2) BNS में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है ।

बोले सीओ तमकुहीराज !

इस विषय में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना ने मीडिया को बताया है कि
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दी गयी हैं। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा राजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही है।आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking