कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया बिशुनपुर में गुरुवार को एक कलयुगी मां ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे केशव पुत्र अजीत यादव को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया और स्वयं को भी चाकू मारकर घायल कर ली। जिसकी इलाज पुलिस अभिरक्षा में हो रहा है,यह घटना क्यों हुआ,अभी सपष्ट नहीं हो सका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मां आरती देवी ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम को चाकू क्यों मारा यह अबूझ पहेली बना हुआ है लेकिन इस तरह की घटना के अंजाम देने से गांव में सनसनी फैल गई है इस कलयुगी मां ने अपने ही अपने बेटे को मौत के घाट उतारे जाने के बाद गांव-गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी और ग्रामीणों में बड़ी आक्रोश देखी गई।इस घटना को अंजाम देने के बाद मां ने स्वयं को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।परिजनो के सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पिपराइच ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना क्यों हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए तथा यह खबर बड़ी तेजी के साथ गांव में फैली कि एक मां द्वारा अपने बेटे की हत्या कर दी गई है।तब तक किसी ने पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तीन वर्षीय मासूम बेटे के शव को कब्जे में लेते हुए उसे स्थानीय थाने ले गए। मासूम बेटे का पिता अजीत यादव और उसके दादा दादी बाहर रहते हैं।अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए दिल्ली शहर में रहकर काम करते हैं और इधर घर पर मृतक केशव की मां आरती देवी अपनी जेठानी के साथ घर पर रहती है लेकिन इस घटना को क्यों अंजाम दिया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने न्यूज अड्डा को बताया की घटना के कारण की पता लगाया जा रहा है,मां आरती की हालत भी गंभीर है,उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में हो रहा है।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…