News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 28, 2023  |  6:18 PM

751 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय अस्पताल पहुंच स्वजनों को बंधाया ढांढस
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा के चनरहा टोले में मंगलवार की दोपहर बाद मकान का बीम डालने के दौरान बिजली के तार के छड़ के संपर्क में आ जाने से एक राजगीर मिस्त्री की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायलावस्था में रिश्तेदारों ने उन्हें सीएचसी तुर्कहां पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय अस्पताल पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सीएमओ से वार्ता कर चिकित्सकीय सहयोग के लिए कहा।
रामपुर गोनहा के चनरहा टोले में मुनेसर यादव का मकान निर्माण हो रहा है। छत पर बीम डालने के लिए रिश्ते में दामाद राम करन पुत्र मुखलाल 35 वर्ष निवासी सिरसिया कोटवां टोला थाना नेबुआ नौरंगिया राजगीर मिस्त्री का काम कर रहे थे। दोपहर बाद हाथ में पकड़े छड़ का बिजली के हाईटेंशन तार से संपर्क हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में रिश्तेदारों ने उन्हें सीएचसी तुर्कहां पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों एवं परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। अस्पताल पहुंचे विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने परिजनों को समझा- बुझाकर ढांढस बंधाया। मृतक के शव को स्थानीय पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है।

आज की हॉट खबर- मुख्यमंत्री और उनकी माता पर मौलाना की टिप्पणी से नाराज...

संबंधित खबरें
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking