कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह जनवरी 2026 के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने तथा साइबर जागरूकता बढ़ाने के क्षेत्र में प्रभावी एवं सराहनीय कार्य किया गया है।
साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए की गई कार्रवाई के तहत जनवरी माह में साइबर अपराधों में संलिप्त 107 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराया गया। इसके साथ ही अपराध में प्रयुक्त 341 IMEI नंबरों को भी निष्क्रिय किया गया, जिससे साइबर ठगों की गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव पड़ा है।
साइबर सेल की तत्परता का परिणाम यह रहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ितों को बड़ी राहत मिली। त्वरित तकनीकी एवं विधिक कार्रवाई करते हुए कुल 5,21,040 रुपये (पाँच लाख इक्कीस हजार चालीस रुपये) की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।
वहीं, आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर 23 साइबर जागरूकता कार्यक्रमों/सत्रों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, ऑनलाइन ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने या साइबर सेल कुशीनगर से संपर्क करें तथा सतर्क रहकर सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…