News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बाघ के हमले से अधेड़ महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 27, 2021  |  9:43 PM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाघ के हमले से अधेड़ महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में बुधवार की देर शाम खेत में चारा काटने गयी अधेड़ महिला की बाघ के हमले से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

मदनपुर सुकरौली निवासी कोइली देवी 60 वर्ष पत्नी स्व. सागर निषाद बुधवार को पशुओं के लिए चारा लाने गयी तो देर शाम वापस नहीं लौटने पर परिजन व ग्रामीण उन्हें खोजते हुए खेत की ओर गए तो उसका शव गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीण बाघ के हमले से चेहरे व आंख से खून लगा हुआ बता रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आस- पास बाघ के पद्चिन्ह भी मिले हैं। ग्रामीणों ने पिछले दो दिनों से बाघ के पद्चिन्ह देख वनविभाग को सूचना दी थी तो वन विभाग के लोग काम्विंग कर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी थी।

मौके पर पहुंचे थाना खड्डा के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान उपनिरीक्षक पीके सिंह, रणधीर राव सहित पुलिस बल के साथ आनन्द सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस व वनविभाग के लोग गांव में सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking