कुशीनगर। उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना कुशीनगर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो0 ममता मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में “पर्यावरण एवं हमारा दायित्व ” विषय पर संगोष्ठी एवं “पौधरोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ0 ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रकृति जीवनदायिनी है इसमें विभिन्न प्रकार के जीव जंतु निवास करते हैं। पृथ्वी हमें शीतलता देती है, भरण पोषण के लिए संसाधन मुहैया कराती है। आज नदियां सूख रही हैं, मौसम बदल रहे हैं, छोटे छोटे जीव विलुप्त हो रहे हैं। इसलिए रिड्यूस, रीयूज, री साइकिल पैटर्न पर प्रकृति का संरक्षण आवश्यक है।
डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर्यावरण संसाधनों के दोहन के लिए जिम्मेदार कारक है। पृथ्वी जलयान की तरह है इसमें भोजन पानी सब है। इसका संरक्षण जीवनदायिनी के रूप में करना होगा। हम अपनी आदतों में परिवर्तन करके इसका संरक्षण कर सकते हैं । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। सरस्वती वंदना रानी सिंह तथा स्वागत गीत आनंदिता एवं अंकिता ने प्रस्तुत किया।
अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शंभू प्रसाद एवं आभार वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ0 पीयूष कुमार मित्तल ने किया। इस दौरान परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर मनीष सिंह, प्रदीप मोदनवाल, चंदन, सार्थक, विजय, साजिया फलक, सुधा गुप्ता, मधु शर्मा, अमृता मद्धेशिया, अनन्या गुप्ता, शशि यादव, रंजू रंगवा, वंदना पांडेय, महिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…