News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 10, 2026  |  8:51 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती हैं, लेकिन जब वही वर्दी मानवता की मिसाल पेश कर देती है, तो सोच बदलने में देर नहीं लगती। मंगलवार को कुशीनगर के जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के नेतृत्व में तैनात एक थानेदार ने ऐसी ही गांधीगिरी दिखाई, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में आम हो गई और दुआएं स्वतः मिलने लगीं।
हम बात कर रहे हैं थाना तमकुहीराज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा और उनकी टीम की, जिन्होंने तीन दिनों से तड़प रहे एक बेजुबान की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझा और उसके लिए फरिश्ता बनकर सामने आए। थाना क्षेत्र के गौरी नरोतम गांव के सरेह में एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल अवस्था में कराह रहा था। उसके पैर में गहरे जख्म थे, कीड़े पड़ चुके थे और इलाज के अभाव में वह तड़प रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष तमकुहीराज को दी।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बिना एक पल गंवाए कस्बा तमकुहीराज चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजीत कुमार, कांस्टेबल जयनन्द व अमित सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायल बछड़े की हालत देखकर पूरी टीम का दिल पसीज उठा। मानवता का परिचय देते हुए पहले गर्म पानी से उसके जख्मों को धोया गया, तत्पश्चात तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर घावों की सफाई व समुचित इलाज कराया गया।

इलाज के बाद बछड़े की सुरक्षित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए उसे सेवरही गौशाला भेजा गया, जहां उसकी निरंतर निगरानी की जा रही है। पुलिस की इस संवेदनशील पहल से न सिर्फ बेजुबान की जान बची, बल्कि वर्दी की मानवीय छवि भी एक बार फिर लोगों के सामने आई।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा व उनकी टीम की इस गांधीगिरी की आमजन द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। बेजुबान जानवर की सेवा कर पुलिस ने यह संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवता की रक्षा भी वर्दी की जिम्मेदारी है। यही कारण है कि आज तमकुहीराज पुलिस को लोगों की दुआएं और सम्मान दोनों मिल रहे हैं।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking