कसया/कुशीनगर। विश्वबैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर प्रोग्राम के तहत कुकुत्था नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रारंभ करने को लेकर बन विभाग से अनापत्ति मांगी गई है।
पर्यटन विभाग द्वारा विश्वबैंक सहायतित प्रो पुअर प्रोग्राम को लेकर प्रदेश के अपर मुख्य परियोजना निदेशक शिवपाल सिंह ने प्रभागीय बनाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि कुकुत्था नदी पर मधुरिया के पास रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रस्तावित है। जिसके तहत 150 मीटर पहुंच मार्ग, पूर्व निर्मित घाट का सुंदरीकरण एवं विस्तारीकरण, श्रेणी 6- 4 गाटा संख्या -4 रकबा 0.551 (रेता) व पर्यटकों हेतु बुनियादी सुविधाएं, इंटरप्रेटेशन सेंटर आदि गाटा संख्या 6 रकबा 1.141 बन विभाग की भूमि पर कार्य प्रस्तावित है। निदेशक ने कहा है कि प्रस्तावित स्थल का कुछ भू भाग बन विभाग की होने के दृष्टिगत कार्य प्रारंभ होने से पूर्व अनापत्ति आवश्यक है। समस्त प्रस्तावित कार्य मंडलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी कुशीनगर की संस्तुति के उपरांत परियोजना के लिए चिन्हित है। परियोजना को लेकर साइट प्लान, एरिया मैप, अभिलेख आदि भी संलग्न कर बन महकमे को भेजा है। श्री सिंह ने अनापत्ति निर्गत कराने का अनुरोध किया है। इस सबन्ध में सहायक पर्यटन अधिकारी कुशीनगर डा. राजेश कुमार भारती ने बताया कि प्रभागीय बनाधिकारी के द्वारा कुकुत्था नदी की कार्य योजना के स्वामित्व से सम्बंधित वार्ता हुई है और बन विभाग के साथ साथ जल विभाग, खनन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि प्रमुख विभागों से अनापत्ति प्राप्त होते ही कार्य योजना का प्रेजेंटेशन होते ही कार्यदायी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा स्थानीय प्रशासन और बौद्ध स्थली के विशेषज्ञों से प्राप्त अभिमत और सुझावों के अनुरूप अति शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…