कुशीनगर । सूबे की सरकार भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश के लिए नित्य नए प्रयोग कर रही है,लेकिन यहां भ्रष्टाचार में डुबकी लगा रहे जिम्मेदार उसको बढ़वा देने में थोड़ा भी शर्म नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कुशीनगर में धूम मचा रहा है जिसे क्या नाम दिया जाए यह एक काबिले गौर मसाला बनता जा रहा है। यहां ओभर लोड गाड़ियों का परिवहन पर विराम लगाना टेडा खीर बन गया है,जिसमे उप संभागीय परिवहन अधिकारी की मौन धारण करना उनकी कार्यशैली को बेखूबी दिखा रहा है।ओभर लोड गाड़ियों का इंट्री का खेल का नेटवर्क सोनभद्र से कुशीनगर तक फैला है जिसमें खनन विभाग की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर धूम मचाया है,वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज अड्डा नहीं कर रहा है। लेकिन वायरल वीडियो जवाबदारों को कटघरे में खड़ा कर दिया हैं।
बताते चले कि सरकार की मंशा के विपरीत ओभर लोड गाड़िया राष्ट्रीय राज मार्गों पर खुलेआम धुआं उगल रहे हैं,लेकिन सुविधा शुल्क के आगे जवाबदार मौन व्रत की साधना किए हुए हैं,जबकि गाड़िया खुले आम उनके सामने से ही अपना दौड़ लगा रही है। अगर जानकारों के बातों पर कान करे तो यह यह खेल इंट्री के नेटवर्क के वजह से फल फूल रहा हैं। सोनभद्र जिले में डाला से ओभर लोड गिट्टी लोड कर के वाराणसी होते हुए आजमगढ़, मऊ,देवरिया से कुशीनगर में प्रवेश करती है। जबकि प्रत्येक जिले में उप संभागीय परिवहन अधिकारी के सामने से निकलती हैं लेकर इंट्री के खेल में सब चल रहा हैं। इस खेल में खनन विभाग की भूमिका भी काफी संदिग्ध नजर आ रही है।
बहरहाल सूत्रों की बातों पर गौर करें तो इंट्री के मैनेज करने वालों की रेट दिन और रात का अलग अलग होता है,जिसका समय भी निर्धारित होता है। समय के विरुद्ध चलने पर ट्रक चालकों को अलग से कुछ फाइन भी देना पड़ता है। कुशीनगर में आर टी ओ और खनन की गठजोड़ ने इंट्री का खेल का समुद्रीय एरिया और बड़ा कर दिया है। अब देखना यह है कि आगे क्या होता है। (शेष अगले अंक में..!)
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…