News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: किसी कीमत पर नही होने दी जाय तस्करी- पुलिस महानिरीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 12, 2023  |  2:14 PM

706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: किसी कीमत पर नही होने दी जाय तस्करी- पुलिस महानिरीक्षक
  • कुशीनगर में समस्त क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारियों के साथ अपराध की समीक्षा व कानून व्यवस्था के संबंध में हुई गोष्ठी

कुशीनगर। गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे0 रविंद्र गौड द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध की समीक्षा गोष्ठी की गई ।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र की स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति, क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । गोष्ठी में अधिनस्थों से निर्देश देते हुए उन्होंने कहा की जनपद की सीमा बिहार बॉर्डर से सटे होने के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी आदि की रोकथाम हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु एवं पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाम को पुलिस बल द्वारा स्थान बदल-बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया। जुआ, मिलावटी शराब, और अन्य विषयों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पेंडिंग पड़े कार्यों,विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई सभी पर की जाए गुंडों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाए, क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाए जो माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश आए हैं उनका पूरी तरह से पालन किया जाए। साथ ही शाम को पुलिस बल द्वारा स्थान बदल-बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/ प्रतिसार निरीक्षक,समस्त शाखा प्रभारी, पी0आर0ओ एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking