News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मिलावटी खाद्य पदार्थो का विरुद्ध चला विशेष अभियान दुकानों के लिये गये नमूने

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 27, 2021  |  6:25 PM

365 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मिलावटी खाद्य पदार्थो का विरुद्ध चला विशेष अभियान दुकानों के लिये गये नमूने

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ व जिलाधिकारी कुशीनगर के पालन में दीपावली पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत नायब तहसीलदार, कसया व अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में दिनांक आज 27.10.2021 को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह एवं सीजर की कार्यवही किया गया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

1-अभिषेक बर्नवाल रामकोला रोड मदारी पट्टी कसया रस्क
2 -अंगद मद्धेशिया देवरिया रोड कसया चमचम
3 -काशीनाथ देवरिया रोड कसया छेना की मिठाई
4 -भोला सदर टोला हेतिमपुर खोआ
5 -संजय कुमार बर्नवाल फाजिलनगर रिफाईण्ड पामाआयॅल
अमृत ब्राण्ड

रामकोला रोड मदारी पट्टटी कसया में स्पेशल मिल्क रस्क (हेेल्दी प्रीमियम) की 368 पैकेट को मूल्य-11040 रू. सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता के अभिरक्षा में दे दिया गया, तथा भोला की दुकान से छेने की मिठाई प्रथम दृष्टया खाने योग्य नही पाये जाने के कारण ़मौके पर बिनष्ट करा दिया गया, फाजिलनगर मे रिफाईण्ड पामोआयॅल (अमृत ब्राण्ड) कुल 25 टिना मूल्य-48540 रू. का सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता के अभिरक्षा में दिया गया।

अभिहित अधिकारी मानिक चन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आमजनमानस को सूचित किया है कि खाद्य पदार्थ पर निर्माण तिथि व वैधता तिथि देखकर की खाद्य पदार्थो की क्रय करें। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अन्जनी कुमार श्रीवास्तव,व सतीश कुमार, श्री सच्चिदानन्द गुप्ता,पंकज कुमार कन्नौजिया,खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking