News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल,एक गिरफ्तार! पिकप सहित छःराशि गोबंश ,दो अबैध तमंचा सहित अन्य उपकरण बरामद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 9, 2024  |  3:30 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल,एक गिरफ्तार! पिकप सहित छःराशि गोबंश ,दो अबैध तमंचा सहित अन्य उपकरण बरामद

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाइबे पर छपरा भगत कसया टू गोरखपुर मैत्री ऐरिगेशन प्रा0लिं0 कंपनी के पास पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्करों द्वारा किए गये फायरिंग के जबाबी पुलिस की कार्यवाही में एक पशु तस्कर घायल व एक अन्य गिरफ्तार, तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 06 राशि गोवंशीय पशु, पिकप वाहन व अवैध शस्त्र बरामद ।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

शनिवार को सुबह में हाइबे पर पशु तस्करों द्वारा गोवंश ले जाने की मुखबीर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह मय टीम के साथ छपरा भगत के सामने पुलिस घेरा बंदी की हुई थी कि इसी वक्त सफेद रंग के पिकप आती दिखाई दी पुलिस को देखते ही उसमें सवार पशु तस्कर फायरिंग शुरू कर दिया पुलिस के जबाबी कार्यवाही में एक पशु तस्कर को गोली लगी, वही दुसरा भागने लगा, पुलिस ने दौडा कर उसको पकडा।जमा तलाशी के दौरान उसके पास से दो राशि अबैध कटटा 315बोर व 315 बोर के सात कारतुस,दो मोबाइल फोन,रस्सी,ठेहा,लोहे का बाका,तीन कारतूस का खोखा के साथ ही पांच हजार रुपए नगद बरामद हुआ।नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम कमरो होदा उर्फ भिंगूर पुत्र भरत निवासी महुआपाटन बजार थाना तरकुलवा जनपद देवरिया (घायल),व अब्बास अंसारी पुत्र मैनुदीन निवासी ग्राम जावरा विशुनपुरा थाना चौराखास जनपद कुशीनगर और स्थाई पता ग्राम नारायनपुर पोस्ट बनजरिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया (गिरफ्तार) बताया। पुलिस ने छ राशि गोवंश सहित पिकप को हिरासत में लेकर में लेकर विधीक कार्यवाही में जुट गयी।

इस गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 मनोज कुमार पंत साइबर थाना,थानाध्यक्ष उ0नि0 राज कुमार बरवार थाना कप्तानगंज,उ0नि0 देशराज सरोज ,हे0का0 पंकज सिंह,का0 बृजेश यादव,का0 दुर्गेश मौर्या ,का0 दुर्गविजय सिंह ,का0 रमेश पाल ,का0 इतेश कुमार मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking