News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बिना दहेज बेटे की शादी कर शिक्षक ने कायम की मिशाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2022  |  8:42 PM

829 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बिना दहेज बेटे की शादी कर शिक्षक ने कायम की मिशाल
  • दहेज समाज में कोढ़ की तरह – राम नयन

कसया/कुशीनगर। आज के दौर में सामाजिक कुरीतियों में दहेज का दानव विकराल रूप ले चुका है। ऐसे समय में एक शिक्षक ने बिना दहेज अपने बेटे नीतीश की शादी बड़े धूमधाम से करके दुनिया के सामने एक मिशाल कायम की है। जिसकी सर्वत्र लोग सराहना कर रहे हैं।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद कुशीनगर अंतर्गत कसया विकास खण्ड के गांव बटेसरा निवासी अरुणांचल प्रदेश में एक इंटर कालेज के प्रिंसिपल राम नयन यादव ने अपने बेटे नीतीश कुमार यादव की शादी देवरिया जनपद के गांव इनरहा, पोस्ट – नौतन हथियागढ़ निवासी मुन्ना यादव व श्रीमती माया देवी की बेटी कुमारी रूमा यादव से तय की थी। मई के अंतिम सप्ताह में नीतीश व रूमा की शादी बड़े धूमधाम से दोनों पक्ष के रिश्तेदारों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। शादी इस मायने में खास है कि इस शादी में शिक्षक श्री यादव ने दहेज लेने से लड़की वालों से मना कर दिया। शादी समारोह में परास्नातक बर व बधू को पिता राम नयन यादव, माता प्रभावती देवी, पिता मुन्ना यादव, माता माया देवी व रिश्तेदारों ने आशिर्बाद दिया और जायकेदार भोजन किया। बकौल शिक्षक श्री यादव ने बताया कि दहेज समाज में कोढ़ की तरह हो गया है। आज दहेज को लेकर समाज त्रस्त है और अमीर व गरीब सबके लिए बेटियों की शादी करना कठिन हो गया है। यह भी कहा कि हर कोई अपनी क्षमता के मुताबिक अपनी बेटी को दान देता है। दहेज की डिमांड पीड़ा दायक होती है। इसलिए एक अच्छी परम्परा कायम किया जाए और बिना दहेज की शादी को बढ़ावा दिया जाये।

इस दौरान रूमा के भाई अखिलेश, शिवा, बहन पूजा के अलावे इंजीनियर प्रशान्त यादव, इंजीनियर यशवंत यादव, आयुष यादव, प्रियेश, सर्वेश, विवेक, अभिषेक, अमन, ओमप्रकाश यादव, शिव शरण, हीरा यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking