News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: तीसरी बार तहसील अध्यक्ष बने फरेन्द्र पाण्डेय,महामंत्री बने आशुतोष त्रिपाठी

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 11, 2025  |  5:10 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तीसरी बार तहसील अध्यक्ष बने फरेन्द्र पाण्डेय,महामंत्री बने आशुतोष त्रिपाठी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के रामकोला कस्बे के चंद्रावती देवी बालिका इंटरमीडिएट कालेज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई कप्तानगंज की बैठक संपन्न हुई, बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार पर चर्चा किया गया तथा तहसील व ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों का चयन किया गया उसके उपरांत गोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण के हाथों सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया ।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

दिन शनिवार को आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैठक के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण को संगठन के पदाधिकारियों ने फुल माला तथा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने संगठन के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पत्रकारिता की हर कदम जोखिम और चुनौती पूर्ण होती है सरकार व पत्रकार एक सिक्के के दो पहलू हैं देश व समाज के उत्थान में दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है जहां सरकार की देश की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होता है।

इसी क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठन के आवश्यकता व स्थापना पर विस्तृत चर्चा के उपरांत कहां कि पत्रकारिता में ग्रामीण पत्रकारों की भी विषेश महत्ता होती कभी कभी ग्रामीण घटना ही राष्ट्रीय पटल पर आ जाती है ऐसे में ग्रामीण पत्रकारों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है पत्रकारों को आज की परिवेश में तमाम विडम्बनाओं के फलस्वरूप जनता की उम्मीद पर खरा उतरना होता है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कप्तानगंज के तहसील अध्यक्ष पद पर तीसरी बार पुनः सर्वसम्मति से फरेन्द्र पाण्डेय को चुना गया, वहीं तहसील उपाध्यक्ष संजय मिश्र, प्रदीप मिश्र, प्रमोद सिंह तथा तहसील महामंत्री के लिए आशुतोष त्रिपाठी,वरुण कांत मिश्र, दिग्विजयनाथ वर्मा का चयन किया गया। ब्लाक प्रभारी रामकोला के पद पर राजीव कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया। वही ब्लाक मंत्री योगेश गोविंद राव, तहसील मंत्री सुभाष गौतम, प्रमोद पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ गुप्ता संगठन मंत्री जितेन्द्र पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा तथा संप्रेक्षक विश्वनाथ शर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्र,मोहन राव,रामबिहारी राव, प्रमोद पाण्डेय, राकेश मिश्र,प्रदीप मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस दौरान राजीव सिंह,महेश पासवान, मुस्तफा अली आदि मौजूद

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking