News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकार समाज का दर्पण होता है – प्रदेश महामंत्री

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 11, 2025  |  5:11 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार समाज का दर्पण होता है – प्रदेश महामंत्री
  • रामहजूर यादव को पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील हाटा का अध्यक्ष व अवधेश कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री चुने गये
  • समाज के उपेक्षित वर्ग की आवाज उठाता है पत्रकार – संदीप त्रिपाठी
  • पत्रकारों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही – रामहजूर यादव

सुकरौली/ कुशीनगर । हाटा नगर पालिका के मंगलम मैरिज हाल में शनिवार को पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील ईकाई हाटा की बैठक हुई। बैठक में रामहजूर यादव को हाटा तहसील अध्यक्ष व अवधेश कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। बैठक में पत्रकारों के सदस्यता, समूह बीमा, संगठन विस्तार एवं पत्रकारों के उत्पीड़न समेत अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया ।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है । आज पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे हम सभी पत्रकारों को जागरूक व एकजुट होकर पत्रकारिता के साख को बचाने के प्रति सचेत होने की जरूरत है । पूर्वाचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कुशीनगर के जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग की आवाज व समाज में व्याप्त भ्रष्टचार को पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर कर समाज को नई दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने का काम करता है । मगर पत्रकार आज भी सरकारी मूलभूत सुविधाओ से उपेक्षित है । ऐसे में संगठन पत्रकारों के हित में संगठन समूह बीमा कराने का निर्णय लिया है। जिससे पत्रकारों के गंभीर बीमार होने तथा दुर्घटना होने पर उन्हे इसका लाभ मिल सके । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब हाटा तहसील अध्यक्ष रामहजूर यादव न कहा कि आज पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसे में पत्रकारो को निष्पक्ष होकर खबरें लिखनी चाहिए । ताकि आम जन में पत्रकारिता की साख बनी रहें । अगर पत्रकारों का उत्पीड़न हुआ तो संगठन पत्रकार हित में हर लड़ाई लडने के लिए तैयार है।जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनीष चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता बहुत ही कठिन है। ऐसे में पत्रकारों को निष्पक्ष होकर खबरें लिखनी चाहिए । ताकि पत्रकारिता की साख बनी रहे।

बैठक में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील ईकाई हाटा का गठन किया गया । जिसमें रामहजूर यादव को हाटा तहसील का अध्यक्ष व अवधेश कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री, संतोष श्रीवास्तव व विद्यासागर सिंह को संरक्षक, राजेन्द्र गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरूष पाण्डेय को उपाध्यक्ष, रंजीत सिंह को मंत्री, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी, गंगार सागर शुक्ल व डा. मनीषचन्द उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, सरताज आलम को ब्लाक अध्यक्ष, आदित्य मिश्रा को हाटा ब्लाक अध्यक्ष, मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विरेश राय ने किया ।

इस दौरान विद्यासागर सिंह, वृजभूषण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गंगा सागर शुक्ला, जिला संयुक्त मंत्री दिनेश ओझा, तहसील महामंत्री हाटा अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कसया महामंत्री अनिल त्रिपाठी, राजेन्द्र गुप्ता, टुनटुन मिश्रा, रंजीत सिंह, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, आरुष पाण्डेय, सरताज आलम, श्री निवास तिवारी, रामअशीष यादव, विनय सिंह, तेजप्रताप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking