News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दीपोत्सव स्वनिधि कार्यक्रम में कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति देख मंत्रमुंग्ध हुए दर्शक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2021  |  7:31 PM

386 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दीपोत्सव स्वनिधि कार्यक्रम में कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति देख मंत्रमुंग्ध हुए दर्शक
  • ईओ नपाप कुशीनगर ने रेहड़ी वालों को किया सम्मानित

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर स्थित रामाभार स्तूप के समीप हिरण्यावती नदी बुद्धा घाट पर सात दिवसीय दीपोत्सव स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गएl

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

शनिवार की देर शाम को कार्यक्रम में पहुंचे उपजिलाधिकारी वरुण पाण्डेय ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कलाकारों ने फरुआही, नृत्य, मनोरम झांकी निकाली गई। इस कार्यक्रम के कार्यकर्मों की कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी नगरपालिका अध्यक्षा साबिरा खातून और अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता ने सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कियाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी तथा पटरी व्यवसाइयों को रोजगार मुहैया करना है l कोविड काल मे लॉकडाउन के चलते फुटपाथ व्यवसायी पूरी तरह बर्बाद और बेरोजगार हो गये थे, जिनको फिर सरकार द्वारा दिये गये ₹10हजार ऋण सहायता के माध्यम से इनको रोजगार परक बनाना और जगह स्थापित कराना है l दीप पर्व के साथ इनके जीवन मे भी दीपोत्सव की तरह रोशनी का दीप जलाते हुए नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो अति महत्वपूर्ण व सराहनीय विचार है l अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता ने पाँच पटरी व्यवसाइयों को प्रेसर कुकर देकर सम्मानित किया। मेले मे खिलौने, चाय, मिठाई, फर्नीचर, मुर्तियों सहित कई प्रकार की दुकाने भी सजी हुई थीं जहां लोग घूम फिर कर खरीदारी के साथ साथ मनोरंजन भी कर रहे थे। शुक्रवार को कार्यकम मे निरंकारी इंटर कॉलेज कसया के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगो का मनमोह लिया तो वही मेले मे राधा कृष्ण की प्रतिभावन कला का प्रदर्शनी कलाकारों द्वारा आयोजित कर लोगो का मनमुग्ध किया l कार्यक्रम की अध्यता नपा. अध्यक्षा साबिरा खातून ने और संचालन मनंजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, संजय कुमार भारती, परवेज आलम, श्रवण कुमार, उग्रसेन कुमार , राजेश श्रीवास्तव, समरजीत, आशीष जयसवाल, सभासद केशव सिंह, इस्तियाक अन्सारी, रामाधार, अशोक जयसवाल, विजय सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश जयसवाल , दिवेंदु मणि त्रिपाठी, पवन दूबे, बाबू चकमा, विजय यादव आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking