कसया/कुशीनगर। दीवानी न्यायालय कसया में निर्वाचित एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को संपन्न हुआ।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया सुनील कुमार त्रिपाठी ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन वह चार सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यकम को सम्बोधित करतें हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री त्रिपाठी ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता गण की यह कमेटी बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी ।इनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है जो संघ हित, अधिवक्ता हित , व वादकारी हित के लिए उपयोगी होगा। इनके प्रति मेरी शुभकामना हैं। शपथ लेने वालों में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश पांडेय एडवोकेट व सदस्य के रूप में बच्चा नाथ त्रिपाठी ,रामदेनी सिंह ,नर्वदेश्वर मिश्रा व कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट प्रमुख रूप से रहे।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एसीजेएम कसया श्री त्रिपाठी , सिविल जज जूनियर डिविजन शोभित राय, प्रथम अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ,द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज श्रीमती श्वेता त्रिपाठी ,तृतीय अतिरिक्त सिविल जज रणंजय सिंह व न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया नवनीत कश्यप का बार संघ की तरफ से अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मणि ,राकेश तिवारी ,राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ,अशोक राय ,ओंकार नाथ पांडे ,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ,ओमप्रकाश सिंह ,दिव्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, जलज कुमार सिंह ,जय श्री सिंह, सुभाष उपाध्याय, अरविंद कुमार पाठक ,अरविंद द्विवेदी, राजीव श्रीवास्तव ,अनिल कुमार तिवारी आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश पांडे एडवोकेट ने सब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचित एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी ।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय सिंह बघेल ने किया।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…