हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छपरा भगत में बीती रात चोरों ने एक बंद घर का दरवाजा तोड घर की आलमारी से पौने दो लाख के गहने सहित अन्य सामान उठा ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।
बुद्ववार को छपरा भगत निवासी पुंडरीक मिश्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि स्वपरिवार रिस्तेदारी में गये थे कि बुधवार दोपहर बाद आए तो देखे कि घर का दरवाजे का ताला टुटा हुआ था जहां मंगलवार की रात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड घर में रक्खे बक्से व गोदरेज के आलमारी में रक्खे सोने के हार,झुमका,टीका,नथिया, अंगुठी,पौजेब कीमत लगभग एक लाख सत्तर हजार व लगभग पच्चीस हजार के बर्तन अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिया गया है।जिसकी सूचना पी आर बी 112व कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने छान बीन किया ।पिडीत ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
