News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: चौपाल लगाकर नायब तहसीलदार ने सुनी मुसहर समाज की समस्याएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2022  |  8:21 PM

549 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चौपाल लगाकर नायब तहसीलदार ने सुनी मुसहर समाज की समस्याएं

कसया/कुशीनगर। मुसहर समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शासन के तरफ से आयोजित सरकारी लाभ को हर हाल में जागरूक करके स्कीम को बताते हुए लाभवंतित करना  हमलोगो का लक्ष्य हैl

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

उक्त बाते फाजिलनगर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटा बाजार के मुसहर टोली में बुधवार को नायब तहसीलदार शैलेश सिंह ने मुसहर समाज में लगाये गये  शीतकालीन चौपाल में कहीं l इसके अलावा नायब तहसीलदार श्री सिंह ने मुसहर समाज के उत्थान और उनकी समस्याओ को लेकर भी चर्चा किया l उन्होंने कहा कि मुसहर समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। चौपाल में  मुख्यमंत्री आवास की भी चर्चा की गयी और पात्र व्यक्तियों को आवास, पेंशन, देने की घोषणा की गयी ।   सरकारी सुविधाओं से वंचित मुसहर समाज के लोगो को आयुष्मान कार्ड ,आवास, पेंशन ,शौचालय अपने- अपने  प्रधान से मिलकर  प्रकिया शुरू करने को कहा ।

इस सम्बन्ध में प्रधानो  को निर्देशित किया की मुसहर समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिया जाय ।इस दौरान ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता , एनम ज्योति मौर्या, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,लेखपाल धनंजय पाण्डेय, विश्वविजय सिंह , ग्राम विकास अधिकारी इम्तियाज अंसारी, राजेश मुसहर ,संजय यादव,छोटेलाल गुप्ता, दिनेश यादव, योगिंदर, प्रसाद, महबूब मंजर, उपेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking