News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2022  |  11:37 AM

2,347 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या, पढ़े पूरी खबर!

अब्दुल मज़ीद/पवन शर्मा

कुशीनगर। इश्क में प्यार करने वालों को धोखा मिलता है यह तो सुना था, लेकिन इश्क में मौत भी मिले यह तो हैरान कर देने वाली बात है। ऐसा ही एक मामला जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से आया है। यहां एक युवक को इश्क करना भारी पड़ गया है और इश्क की वजह से अपनी जिंदगी गवा बैठा। दरअसल, यहां एक युवक जिस लड़की से प्रेम करता था, उस लड़की के घर वालों ने ही युवक की हत्या कर दी.

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रहसूमाली पट्टी के विकास का प्रेम संबंध थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवती संग चल रहा था, युवक के पिता चंद्रशेखर के मुताबिक 2 अक्टूबर को रात में नौ बजे उनके बेटे के मोबाइल पर युवती का फोन आया था जिसके बाद युवक देर रात उससे मिलने निकल गया, रात को लगभग 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि विकास की हत्या कर दी गई है और उसके बदन पर चोटों के निशान हैं।

पिता को सुचना मिलते ही वो घबरा गए और वो अपने गांव के प्रधान मोहन कुशवाहा पुत्र विशुन दयाल कुशवाहा ग्राम रहसू सोमाली पट्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहा विकास के शरीर पर लाठी डंडे भाला तथा चाकुओं का निशान पड़ा है तथा खून से लथपथ था और गांव के बाहर शव पड़ा हुआ था। पिता ने इसके बाद पुलिस को सुचना दिया। युवक के पिता ने पुलिस को बतया की युवती से उसका प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था। युवक के पिता ने युवती, उसके परिजनों के खिलाफ बेटे की हत्या की तहरीर दी है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने अपने बाइट में कहा की तुर्कपट्टी थाने के अंतर्गत एक युवक का शव बरामद की सूचना प्राप्त हुआ है जिसके बाद मौके पर पुलिस कर्मियों तथा मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है साथ में डॉग स्क्वायड भी पहुंचा था । युवक का संबंध एक लड़की से था दोनो को एक साथ परिवार के लोगो ने देख लिया तथा युवक को परिवार के लोगो द्वारा मार दिया गया। मौके से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा हत्या में प्रयुक्त लाठी , तथा चाकू भी बरामद हुआ है । मुकदमा लिख कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

संबंधित खबरें
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking