News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण पर प्रतिभागियों ने दिया जोर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 26, 2022  |  6:57 PM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण पर प्रतिभागियों ने दिया जोर
  • गांधी, अंबेडकर व नेहरू ने की कमजोर वर्गों की दशा सुधारने की वकालत- हिदायत आजमी
  • “राष्ट्रीय एकता शांति व न्याय” विषयक संगोष्ठी का दूसरा दिन

कसया/कुशीनगर। वाराणसी नवसाधना, तरना में राइज एंड एक्ट के तहत “राष्ट्रीय एकता शांति व न्याय” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों पर अपने लेख प्रस्तुत किये और संविधान मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। हिदायत आजमी ने कहा कि गांधी, अंबेडकर व नेहरू जैसी हस्तियों ने कमजोर वर्गों की दशा सुधारने की वकालत की। जिससे स्वतंत्रता, बन्धुता, न्याय व समता के मूल्यों को ताकत मिलीं। आजादी के आंदोलन में ये मूल्य परवान चढ़े और बाद में इनको संविधान की प्रस्तावना का अहम हिस्सा बनाया गया।इन मूल्यों को बचाये रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

मीडिया की भूमिका व जिम्मेदारी पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हृदया नन्द शर्मा ने कहा कि बदले हालात में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोसल मीडिया की भूमिका अहम हो गयी है। आम से खास सबकी अपेक्षा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ से है लेकिन मीडिया का बाजारीकरण होते जाने से सच्ची व निर्भीक पत्रकारिता का अभाव चिंताजनक है। अब्दुल मजीद ने बताया कि पत्रकारिता ऐसी हो जो व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में मदद करे।

इसी क्रम में शोध छात्रा अर्सिया खान ने घुमंतू जातियों की दशा व दिशा पर चर्चा करते हुए उनके सामाजिक, आर्थिक जीवन पर प्रकाश डाला।  रामजन्म कुशवाहा ने आदिवासी दलित जातियां व उनका विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि इनके संवैधानिक अधिकार छीनते जा रहे हैं। उन्होंने जल, जंगल व जमींन पर सामाजिक न्याय की जरूरत बताई। इसी क्रम में हीरावती, अब्दुल मजीद, प्रज्ञा, संजय सिंह ने अपने विचार रखे। 

राइज एंड एक्ट के संयोजक प्रो मोहम्मद आरिफ ने साम्प्रदायिक ताकतों की आलोचना करते हुए कहा कि साम्प्रदायिक राजनीति से ऊपर उठकर ही समता मूलक समाज के निर्माण के लिए हम सभी को आगे आना होगा। प्रशिक्षुओं गुलशन के फूल नाटक का मंचन कर सामाजिक कटुता, भेदभाव पर कड़ा प्रहार किया।संचालन राम किशोर चौहान, मनोज कुमार, कमलेश ने किया। इसी क्रम में साधना यादव, मो0असलम, वीना गौतम, अर्सिया खान, प्रज्ञा, रीता सिंह, शमा परवीन, राम कृत आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking