News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महिला ने शिकायती पत्र देकर केयरटेकर पद से हटाने का ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप, समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2022  |  4:10 PM

1,227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिला ने शिकायती पत्र देकर केयरटेकर पद से हटाने का ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप, समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी
  • मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर की न्याय की मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सालिकपुर निवासी समूह की एक महिला ने सार्वजनिक शौचालय के केयरटेकर के कार्य से वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा हटाये जाने से क्षुब्ध होकर पुन: नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने पत्र में समाधान व पुन: नियुक्ति न होने पर 1 मई 2022 को आत्मदाह की धमकी दी है।

आज की हॉट खबर- मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो...

गांव निवासी रम्भा पुत्री सन्हू ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लिखा है कि उसे गांव के पांच समूहों द्वारा अनुमोदन के बाद पूर्व ग्राम प्रधान ने सार्वजनिक शौचालय पर केयर टेकर के पद पर चयन के बाद आज तक अपने पद पर कार्य करती चली आ रही हूं, लेकिन चुनाव के बाद राजनीति वश हमें पद से हटा कर दूसरी महिला की नियुक्ति किया जा रहा। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित एसडीएम एवं खण्ड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच व नियुक्ति की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने ग्राम प्रधान द्वारा प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। प्रार्थिनी ने समस्या का समाधान नहीं होने पर 1 मई 2022 को सार्वजनिक शौचालय के बगल में चीता सजाकर आत्महत्या करने की चेतावनी करने का शिकायती पत्र में जिक्र किया है। बीडीओ खड्डा राजीव मोहन त्रिपाठी ने कहा है कि प्रकरण संज्ञान में है। एडीओ (एसटी) से जांच कराकर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking