News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: टेंट हाउस के गोदाम का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 3, 2022  |  2:34 PM

729 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: टेंट हाउस के गोदाम का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

अहिरौली बाजार/कुशीनगर । जिले के अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरों द्वारा टेंट हाउस के गोदाम का शटर तोड़कर सामान चोरी का मामला प्रकाश में आया है.

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र अंतर्गत गिदहा चक बैरिया निवासी सूरज सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि जगदीशपुर से गिदहा मार्ग पर उनके टेंट हाउस का गोदाम है बीती रात गोदाम पर रोज की भाती ताला बंद करके लोग गांव चले गए। सुनसान पाकर अज्ञात चोरों द्वारा उनके गोदाम का शटर तोड़कर टेंट हाउस का सामान चोरी कर लिया गया है उन्होंने बताया कि तीन डीजे मशीन, सात साउंड बॉक्स बड़ा, एक इनवर्टर, एक बैटरी, एक टुल्लू पंप मोटर, एक हैंड पाइप सहित टेंट का सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाखो में है। दुकान मालिक ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। बीते रविवार को थानाक्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तहरीर लेते हुए कार्यवाही की बात कही है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking