News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो मजदूरों की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 9, 2022  |  7:46 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो मजदूरों की मौत
  • चर्चा है कि बालू की अवैध खनन के लिए जाते समय यह घटना हुई 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गाँव अन्तर्गत गत 8 जुलाई की रात्रि में ट्रैक्टर- ट्राली बिजली के खम्भे से टकराकर गड्ढे में पलट गई, जिसमें उस पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

 घटना रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम खोटही की है।ग्राम खोटही टोला-रामबर निवासी राधे पुत्र खेमई ने स्थानीय थाना में तहरीर दिया है कि गत 8 जुलाई की रात्रि में गाँव के ही हलचल पुत्र रूदल मेरे लड़के लक्ष्मण, गांव के शिव पूजन पुत्र रामदरश, लोहा पुत्र दृग्पाल व टीमल पुत्र भगवती को टीमल पुत्र मिश्री के पावर ट्रैक्टर ट्राली पर बुला के ले जा रहा था कि उस गाड़ी का चालक नाम पता अज्ञात जो काफी तीव्र गति और लापरवाही से चलाते हुए चंदा के खेत के सामने मोड़ पर विद्युत पोल पर ठोकर मार दिया जिससे विद्युत पोल बीच में टूटकर लटक गया और ट्रैक्टर का पहिया भी टूट कर अलग हो गया ,अनियंत्रित होकर  ट्रैक्टर और ट्राली सड़क के किनारे 15 फुट लगभग गड्ढे में पलट गई।इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब कर मौके पर ही शिव पूजन पुत्र रामदरश उम्र करीब 16 वर्ष की मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर मै भी मौके पर पहुंचा और बेटे लक्ष्मण को लेकर इलाज के लिए निकला कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।दुर्घटना में घायल लोहा उम्र 20 वर्ष ,टीमल उम्र 30 वर्ष को उसके परिजनों ने तत्काल इलाज के लिये ले गये। राधे ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। बच्चों की मौत ने परिवार में कोहराम मचा दिया। गांव के लोग गमगीन है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर-ट्राली बालू की अवैध खनन के लिए जा रही थी ,अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई और गड्ढे में पलट गयी और एक बड़ा हादसा हो गया। जांच के बाद ही अवैध खनन में लिप्त बालू माफिया का नाम उजागर होगा। बालू की अवैध खनन रोकने के लिए बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की दरकार है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking