रामकोला/कुशीनगर। कब किसकी जीवन लीला समाप्त हो जाय कोई ठिकाना नहीं है। बुधवार को भोर में रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मसमधा गाँव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से फोर्स में भर्ती की तैयारी कर रही एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी तथा उसका भाई घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के पिड़ारी खास गाँव निवासी सुनील गोंड की बेटी सपना उम्र लगभग 20 वर्ष पुलिस फोर्स में भर्ती के सपने लेकर तैयारी कर रही थी। अपने भाई किशन उम्र 18 वर्ष के साथ बुधवार को भोर में चार बजे के लगभग दौड़ लगाने के लिए निकली।दोनों दौड़ लगाते हुए थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मसमधा गाँव के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से रामकोला की तरफ से पडरौना की ओर जा रहा अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से ठोकर मार दिया।ठोकर इतनी जबरदस्त थी युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसका भाई भी घायल गया।सूचना पाकर युवती के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने युवती को लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे जहां डाक्टर ने सपना को देखते ही मृत घोषित कर दिया तथा किशन का इलाज शुरू कर दिया।परिजन दहाड़े मार रोने लगे।सूचना पाकर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।भोर का समय होने के कारण चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…