News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से पैतीस वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 25, 2022  |  11:49 PM

715 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से पैतीस वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम- कुसम्हां के अन्तर्गत सुकवासी टोला के समीप रामकोला – मथौली सम्पर्क मार्ग पर मोटर साईकिल सवार मुन्ना सिंह को अनियंत्रित ट्रक ठोकर मार कर रौद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

 थाना क्षेत्र के ग्राम- कुसम्हां टोला सुकवासी निवासी मुन्ना सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह उम्र 35 वर्ष अपने बाइक से मथौली की तरफ जाने के लिए निकले अभी वे गांव के समीप ही अन्धे मोड़ पर

पहुंचे थे कि रामकोला की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे।ट्रक चालक ने ट्रक लेकर फरार होने की कोशिश की लेेेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।

किसी ने घटना की जानकारी रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय को दी।थाना प्रभारी तत्काल मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले ली।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking