रामकोला/कुशीनगर। कोचिंग जा रही हाई स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा के गले पर एक युवक ने बीच राह ब्लेड से हमला कर दिया।पीड़िता लुहलुुुुहान हो गयी।स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया।जहां डाक्टर ने इलाज किया और खतरे से बाहर बताया।
रामकोला थाना क्षेत्र के फरना निवासी हाई स्कूल की एक छात्रा रोजाना की तरह शनिवार को सुबह करीब 7 बजे चीनी मिल के पूर्वी छोर के समीप स्थित एक निजी विद्यालय में कोचिंग लेने जा रही थी कि विद्यालय की गली में मोटरसाइकिल पर मुँह बांधकर खड़ा युवक ने छात्रा की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया।स्थानीय लोगों ने छात्रा को लेकर सीएचसी रामकोला लेकर पहुंचे बाद में परिजन भी पहुंच गये।सीएचसी प्रभारी डाक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लेड से केवल गले का चमड़ा कटा है। छात्रा पूरी तरह सुरक्षित है। छात्रा की माँ ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।सूचना पाते ही तत्काल एस.आइ.संदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात किये ।मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय छात्रा के घर पहुंचे और छात्रा से घटना की पूरी जानकारी हासिल की।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस अज्ञात युवक के खिलाफ हमले के मामले में आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गयी है।
छात्रा का कहना था कि वह युवक मुझसे बात करना चाहता था लेकिन मै उनसे बात नही करती थी।इस बात को अपने घर पर मम्मी और चाची से बतायी थी।घटना के कुछ मिनट पूर्व मुझसे कहा था कि आज खैर नही है यह बात अपने भईया के दोस्त को बताई वह उसे ढूंढ़ने लगे तब तक यह घटना घट गयी।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…