कसया/कुशीनगर । भाजपा की पुनः सरकार बनने पर 333 कुशीनगर के गांवों को शहरी स्तर की सुविधाओं से लैस किया जायेगा। हर गांव में बिजली, आरसीसी सड़क,स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, मांटेसरी स्कूलों की तरह प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाएं विकसित की जायेगी।
मंगलवार को क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर व कसया में ग्राम प्रधान संघ की बैठक में विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर 333 के भाजपा प्रत्याशी पी एन पाठक ने जब यह बात कही तो पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हर हर मोदी…हर हर योगी..का नारा लगाकर कार्यकर्ताओं ने जबरजस्त तरीके स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने 333 से जीत दिलाने का संकल्प लिया। हाटा के ब्लाकप्रमुख सुधीर राव ने कहा कि बीते पांच साल के दौरान प्रदेश की योगी सरकार ने माफियाओं व उपद्रवकारी तत्वों का हौसला तोड़ा है। माफिया विकास में बहुत बड़े बाधक थे। बावजूद इसके सरकार ने हौसला तोड़ने के साथ साथ विकास का भी कीर्तिमान स्थापित किया। मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता व पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया ने कहा कुशीनगर इंरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कर भाजपा ने जता दिया है कि यही एक ऐसी पार्टी है जो विकास कर सकती है। आने वाले दिनों में यहां विकास के असीम अवसर होंगे। नौजवानों को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। पूर्व मण्डल अध्यक्ष गुलाब गुप्ता, जगदीश पटेल, पारस कुशवाहा, राजीव सिंह, मुन्ना चौधरी, उदयभान सिंह, अजय शर्मा, मनीष सिंह, ओंकार शर्मा, रजनीश शर्मा आदि ने भाजपा प्रत्याशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…