News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विष्णुशरण सम्मान लोक कला की सामूहिक स्मृति का सम्मान है- मदन गोविन्द राव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2021  |  6:31 PM

528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विष्णुशरण सम्मान लोक कला की सामूहिक स्मृति का सम्मान है- मदन गोविन्द राव
  • बंधन यादव और नर्वदा प्रसाद हुए सम्मानित।

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ग्राम सभा पिपरपाँती के पूर्व प्रधान स्व. विष्णु शरण मिश्र की पूण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 24 अक्टूबर को ग्राम भीमल छपरा, कुशीनगर में सेवाज्ञ संस्थानम, वाराणसी के तत्वाधान में विष्णुशरण मिश्र लोक कला सम्मान का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

स्व. विष्णुशरण मिश्र का पूरा जीवन सामुदायिक विकास, सामाजिक सौहार्द और लोक कलाओं के विकास के निमित्त रहा है। उनके पूण्यतिथि पर पिछले तीन वर्षों से लोक कलाओं के विकास और संरक्षण हेतु लोक कलाओं में अभूतपूर्व योगदान देने वाले लोक कलाकारों को विष्णुशरण मिश्र लोक कला सम्मान दिया जाता रहा है।इसके तहत 2018 में रतन प्रसाद को लोक नृत्य फरुवाही के लिए, 2019 में लहरी पाण्डे एवं श्री रामनरेश जी को ढोलक वादन के लिए व 2020 में लक्ष्मण यादव को लोक गायन बिरहा और लक्ष्मी प्रसाद को लोक नाट्य विधा नाच के लिए सम्मानित किया जा चुका है।इस वर्ष बंधन यादव लोक गायन आल्हा व नर्वदा प्रसाद को लोक नाट्य विधा के लिए विष्णुशरण मिश्र लोक कला सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि ‘लोक कला और संस्कृति किसी भी समाज और राष्ट्र की स्थाई पता होते हैं। जिसका कोई लोक नहीं होता वह समाज और राष्ट्र बनज़ारा हो जाते हैं। लोक के ज्ञान का आधार प्राचीन काल से चली आ रही अनुभव-संस्कृति होती है। इसलिए लोक कला और संस्कृति को मान्यता देना सच्चे अर्थों में राष्ट्र आराधना है।

कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक खड्ड जटा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि ‘स्व. विष्णुशरण मिश्र के नाम से लोक कला के लिए दिये जाने वाला यह सम्मान पूरे समाज और संस्कृति का सम्मान है।मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने स्व. विष्णुशरण जी की स्मृति को लोक संस्कृति की विराट परंपरा में बदल दिया है।हरिशंकर राय,मुनेब अंसारी,शशिकांत मिश्र, नवनीत तिवारी,नत्थू यादव,विवेकानंद तिवारी ने भी संबोधित किया।

सम्मानित होने वाले कलाकारों को अथितियों द्वारा मानपत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और 2000-2000 रु. नगद राशि प्रदान किया गया। इस अवसर पर राघव शरण मिश्र, अशरण शरण मिश्र, ईश्वर शरण मिश्र के साथ ही ग्रामसभा पिपरपांती के प्रधान मुस्तकीम अंसारी, रविन्द्र पांडेय योगेंद्र यादव काशिम रामनरेश ओमप्रकाश मिश्र गोपाल जी मुखलाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नवनीत मिश्र ने और आभार ज्ञापन प्रवीण गुंजन ने किया।

 

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking