News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: हम वोट देने की मशीन नहीं, हमे हिस्सा भी चाहिए- शफी अहमद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2022  |  8:33 PM

696 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: हम वोट देने की मशीन नहीं, हमे हिस्सा भी चाहिए- शफी अहमद
  • एआईएमआईएम प्रत्याशी ने सपा व भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

साखोपार/कुशीनगर। हम वोट देने की मशीन नहीं हैं हमें हमारा हिस्सा भी चाहिए।सभी दलों ने सिर्फ मुसलमानों को छलने का काम किया ना कि उन्हें सरकार में हिस्सा भी देने का काम किया। उक्त बातें एआईएमआईएम पार्टी के कुशीनगर विधानसभा से प्रत्याशी शफी अहमद ने विधानसभा के बंजारा पट्टी गांव में नुक्कड़ सभा के दौरान कही। उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि क्या सपा सिर्फ मुसलमानों को वोट देने की मशीन समझती है सिर्फ वोट लेना जानती है क्या उन्हें टिकट देकर अपने पार्टी में हिस्सेदारी नहीं दे सकती क्योंकि जनपद में एक भी मुसलमानों को टिकट ना देना उसकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि सभी दलों ने मुसलमानों को छलने का काम किया किसी भी दल ने मुसलमानों को उनके भागीदारी के हिसाब से उनको हिस्सा नहीं दिया।वहीं भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा प्रदेश व केंद्र की सरकार से देश और प्रदेश की जनता ऊब चुकी है जनता महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,लूट डकैती आदि से परेशान है जनता ने मन बना लिया है इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

उन्होंने अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा हैदराबाद में किए गए कार्यों की बखान करते हुए अपने पक्ष में वोट देने की जनता से अपील की तथा विधायक बन जाने के बाद उन्होंने वादा किया कि अगर मैं जनता के आशीर्वाद से विधायक बनता हूं तो सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र के एक एक गांव में रोजाना घूम कर लोगों की समस्याओं की जानकारी हासिल कर लूंगा तथा उसका समाधान कराने का हर संभव प्रयास करूंगा तथा सरकार से लड़कर विधानसभा के अंतर्गत दो फैक्ट्रिययों की स्थापना कराऊंगा ताकि लोगों को बाहर प्रदेशों व देशों में रोजगार के लिए न जाना पड़े उन्हें अपने ही विधानसभा व जिले में रोजगार मिल जाए।नुक्कड़ सभा को इमरान,शहबाज अहमद,हाफिज सिद्दीक अहमद ने भी संबोधित किया।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking