रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा की मूल निवासी विवेक की पत्नी पूनम की शुक्रवार को घर में झाड़ू लगाने के दौरान सर्पदंश से मौत हो गयी।
प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय नगर अन्तर्गत जनता इन्टर कालेज के समीप रामकोला-कप्तानगंज रोड स्थित अपने घर में सुबह नित्य क्रिया से निपट कर पूनम झाड़ू से साफ- सफाई कर रही थी ,के दौरान उसे जहरीला सर्प डस लिया।परिजन सर्पदंश के बाद झाड़ फूक के चक्कर मे पड़ गए। स्थिति बिगड़ता देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पूनम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पूनम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पूनम के दो बच्चे है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…