News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या, पढ़े पूरी खबर!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 28, 2022  |  4:28 PM

2,383 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या, पढ़े पूरी खबर!

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम- पपउर के मेहदीगंज टोले पर 27/28 सितम्बर की रात्रि में अपराधियों ने धारदार हथियार से एक अनुसूचित जाति की 30 वर्षीय विधवा महिला की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस कप्तान धवल जायसवाल मौके पर पहुंच गये।कुछ ही समय बाद डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दी।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम- पपउर के मेहदीगंज टोला निवासी तीस वर्षीय पूजा देवी पत्नी स्व0 राजेश अपने दो मासूम बच्चों शिवम उम्र 5वर्ष और सुन्दरम 3 वर्ष के साथ घर पर रहती थी तथा पूजा अपनी बहन को भी साथ रखती थी।पूजा की बहन मंगलवार को दोनों बच्चों को साथ लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसम्हां गांव के टोला चकिया (पाण्डेय टोला) में अपने घर चली गई। पूजा रात में घर पर अकेली थी,हत्यारों को हत्या करने बेहतर मौका मिला और रात में ही पूजा की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।बुधवार को सुबह के समय गांव की एक लड़की उसके घर गई तो दिखी की पूजा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी है। वह लड़की चिल्लाते हुए अंदर से बाहर आई और स्थानीय लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय मौके पर पहुंच गये।तदुपरांत पुलिस कप्तान भी पहुंच गये और बहुत ही बारीकी से पूरी जानकारी हासिल किये।मौके पर पहुंची  डाग स्कवायड और फॉरेंसिक टीम भी अपनी जांच शुरू कर दी।खोजी कुत्ता मेहदीगंज में ही घूमते हुए एक व्यक्ति के घर मे पहुंच गया । पुलिस उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके पहले भी तीन संदिग्ध लोगो को पुलिस हिरासत में लेकर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। एसपी धवल कुमार ने बताया कि महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इस प्रकरण में तीन संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और गंभीरता से जांच कर हत्या में संलिप्त लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।

आपको बताते चलू कि दो वर्ष पूर्व मृतका का पति भी एक दुर्घटना का शिकार होकर भगवान को प्यारा हो गया।दोनों मासूमों की देखभाल कर रही पूजा की निर्मम हत्या कर हत्यारों ने दोनों को अनाथ कर दिया।बच्चों की नानी और मौसी चिघाड़े मारकर रो रही थी।लोग गमगीन थे तथा हत्या की निन्दा कर रहे थे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking